UPI Payment in Qatar for Indian Travelers: भारतीय यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब जब भी आप कतर की यात्रा करेंगे, तो यूपीआई (UPI) के ज़रिए डायरेक्ट भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर कतर ड्यूटी फ्री में शुरू की गई है, जो हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद है। यह सिस्टम भारत के NPCI और कतर नेशनल बैंक (QNB) की साझेदारी के जरिए संभव हो पाया है। यह पहल भारतीय यात्रियों को नकद या मुद्रा विनिमय के झंझट से मुक्त कर, उन्हें कैशलेस और सुरक्षित भुगतान का विकल्प प्रदान करेगी। इस व्यवस्था में कतर के रिटेल आउटलेट्स और ड्यूटी फ्री स्टोर्स पर QR Code आधारित भुगतान की सुविधा दी गई है। ग्राहक अपने यूपीआई ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay या BHIM) से सीधे क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान कर सकेंगे। यह प्रणाली नेटस्टार्स के टेक्नोलॉजी सॉल्युशन से संचालित है।