दैनिक भास्कर जोधपुर का तीन दिवसीय गरबा महोत्सव की शुरुआत आज शाम नगर निगम मुख्य भवन के आगे पॉलिटेक्निकल कॉलेज के पास ग्राउंड में हुई। महोत्सव में पिछले 15 दिन से डांस के टिप्स ले रहे 300 स्टूडेंट यहां पर एक दूसरे के साथ कदम ताल मिलाते हुए गरबा के अलग-अलग गानों पर डांडिया खेल रहे हैं। 3 दिन तक चलने वाले इस गरबा महोत्सव में आज के मुख्य अतिथि शिव के विधायक रविंद्र सिंह भाटी है। 27 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन भी आएगी। गरबा में आने वाले लोगों के लिए फेमस फूड स्टॉल भी लगाई गई है।
