राजस्थान से आज मानसून की विदाई हो गई। इस बार 65 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारां में मेघ बरसे। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान से मानसून जाने का सामान्य समय 30 सितंबर था, लेकिन इस बार 4 दिन पहले मानसून पूरे प्रदेश से चला गया। झालावाड़ और बांसवाड़ा से सबसे लास्ट में मानसून विदा हुआ है। इसके साथ ही सीजन खत्म हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 2 दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 28 सितंबर से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
