Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार शाम सोने का भाव 0.68 फीसदी या 1103 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर इस समय चांदी का घरेलू वायदा भाव 2.27 फीसदी या 6,300 रुपये की गिरावट के साथ 2,71,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
