दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव जयपुर का आज तीसरा दिन है। 5 दिन के इस महोत्सव में मां की भक्ति, संगीत की धुन और डांस का संगम देखने को मिल रहा है। भगवान गणेश की थीम पर सजे गरबा वेन्यू मानसरोवर स्थित वीटी रोड ग्राउंड में राजस्थानी कला संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। इसके साथ ही स्टेज के बीचों-बीच बनी 7 फीट के गणेश जी की आकृति के आगे लाइव बैंड परफॉर्म कर रहा है। अभिव्यक्ति गरबा से जुड़ी फोटोज देखें… फूड लवर्स के लिए भी खास इंतजाम
महोत्सव में फूड लवर्स के लिए भी खास इंतजाम है। 28 स्टॉल्स पर अलग-अलग राज्यों के जायकेदार व्यंजन हैं। इनमें दक्षिण भारत का लेमन राइस और थट्टे इडली, मुंबई का जिनी डोसा, कानपुर का कृष्ण भोग मक्खन, इंदौर, नासिक, आगरा, बनारस, वृंदावन, अमृतसर, गुजरात, बिहार और कोलकाता के खास व्यंजन शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें- अभिव्यक्ति गरबा में बेटे के साथ झूमीं यूट्यूबर:कृष्णा क्यूटो बना सबका फेवरेट; थीम वाले ड्रेस पहनकर गुजराती धुनों पर थिरके लोग दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव जयपुर का गुरुवार को दूसरा दिन था। मां जगदम्बा की आरती के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। लोग साउथ इंडियन से लेकर गुजराती ड्रेस में सज-धजकर पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर) अभिव्यक्ति गरबा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बनकर पहुंचा युवक:भाई-बहन ने किया धमाल, रेट्रो लुक की दिखी झलक, राजस्थानी गानों पर जोश हाई; देखिए 24 PHOTOS
