एक पिता ने फर्श पर पटककर अपने 2 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद से सिर पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर लिया। मामला खैरथल-तिजारा जिले के जेरौली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर का है। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया- गुरुवार रात 11 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि तिजारा अस्पताल में 2 साल के बच्चे का शव आया है। सूचना पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि जेरौली थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में साजिद ने अपने दो साल के बेटे अरहान की कमरे में फर्श पर पटककर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता साजिद ने अपने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तिजारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे पहले अलवर, इसके बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर अरहान के दादा इस्माइल ने जेरौली थाने में रिपोर्ट दी है। दादा ने दी रिपोर्ट
थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि इस्माइल ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि रात 11 बजे भतीजे जुनैद ने फोन पर बताया कि साजिद ने अपने बेटे की हत्या कर दी है। इस पर घर पहुंचा तो देखा कि अरहान कमरे पलंग पर पड़ा हुआ था। वहीं साजिद घायल हालत में कमरे के फर्श पर पड़ा था। घर के आंगन में बच्चे के साथ लेटी थी मां
साजिद की पत्नी वकीला ने बताया-वह अपनी मां उस्मानी के साथ घर के आंगन में खाट पर लेटी हुई थी। रात में अचानक उसका पति साजिद आया और 2 साल के बेटे अरहान को लेकर कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद बच्चे की हत्या कर दी। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जब दरवाजा तोड़ा तो कमरे में एक साइड में उसका बेटा पड़ा था और दूसरी साइड में लहूलुहान हालत में पति पड़ा हुआ था। जांच में जुटी पुलिस
थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया-साजिद एक गुस्सैल और हिंसक स्वभाव का व्यक्ति है। वह पहले भी मामूली बात पर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर चुका है। हत्या के पीछे की असल वजह पूछताछ के बाद सामने आ सकेगी। यह भी पढ़ें पिता ने मां के सामने जुड़वां बेटियों को मार डाला:घर में पटक-पटककर की हत्या; 2 किलोमीटर दूर खाली प्लॉट में दफना दिए शव पिता ने 5 महीने की जुड़वां बेटियों को उनकी मां के सामने जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। हत्या के बाद दोनों बेटियों के शव घर से करीब 2 किलोमीटर दूर खाली प्लॉट में दफना दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने गड्ढा खोदकर दोनों के शव निकाले। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीकर के नीमकाथाना इलाके का है। (पूरी खबर पढ़ें)
