जोधपुर में IIT सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ दो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते मारपीट कर दी। मारपीट में उनके चेहरे पर चोट लगी है। बुधवार दोपहर को सिक्योरिटी इंचार्ज दिनेश सिंह सरकारी गाड़ी में ड्राइवर के साथ घर का सामान लेने निकले थे। तुरंत घटना की सूचना पर करवड़ थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को डिटेन किया, जिनसे पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। डिटेन किए गए आरोपियों में दुर्गाराम(35), धीरेंद्र(41), देवेंद्र(32) निवासी करवड़ थाना क्षेत्र, घड़ाव का नाम शामिल है। डिटेन किए गए आरोपियों में से धीरेंद्र सिंह के खिलाफ पूर्व में 8 और देवेंद्र सिंह के खिलाफ पूर्व में मारपीट के 4 मामले भी मामले दर्ज है। जबकि दुर्गाराम के खिलाफ एक मामला दर्ज है। IIT के सुरक्षा इंचार्ज दिनेश सिंह पुलिस में एडिशनल SP के पद से रिटायर है। पीड़ित दिनेश सिंह बीजेस न्यू रूप नगर 44 पावटा सी रोड मार्ग नंबर 11 RTO ऑफिस,जोधपुर के पास रहते हैं। दरअसल, IIT जोधपुर में सिक्योरिटी इंचार्ज दिनेश सिंह रोहेडिया IIT से अनुबंधित कार में ड्राइवर के साथ टूंट की बाड़ी के पास गए थे। करवड़ थाने के सामने ही उनका मकान है। जिसके बाहर तारबंदी करने के लिए सामान लेने के लिए गए बाजार गए थे। जब वह दुकान पहुंचे तो आरोपी भी उसी दुकान पर मौजूद थे। दिनेश सिंह दुकान से सामान लेकर घर के लिए रवाना हुए तो 10-15 बदमाश भी उनके पीछे-पीछे दो स्कॉर्पियो लेकर चले गए। इस दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी को बदमाशों ने रुकवाया। इस दौरान गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। जब दिनेश सिंह ने कुछ बोला तो मारपीट करके मौके से भाग गए। मारपीट में उनके चेहरे पर चोट आई। कैंपस में बाहरी लोगों को आने-जाने से मना करने से आरोपी थे नाराज पूरे मामले को लेकर करवड़ थाना अधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि पूरी घटना बुधवार दोपहर की है। IIT के सुरक्षा इंचार्ज दिनेश सिंह ने रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो बुधवार को करवड़ रोड पर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में घड़ाव के रहने वाले 10-15 बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। उन्होंने बताया कि आरोपी IIT कैंपस में बाहरी लोगों को आने-जाने में मना करने की वजह से रंजिश रखते थे। इसी के चलते उन पर हमला किया गया। हमले में पीड़ित दिनेश सिंह के आंख, जबड़े और पेट पर चोट लगी। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन बदमाशों ने हमला किया वो पहले भी IIT कैंपस में 6 फरवरी को घुस चुके हैं। उन्होंने IIT कॉन्ट्रेक्टर के ठेकेदार को भी धमकाया था। जिसकी सूचना पुलिस को देने पर आरोपी रंजिश रखने लगे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी करवड़ के घड़ाव के रहने वाले है। जबकि मारपीट का शिकार हुए दिनेश सिंह भी उसी क्षेत्र के निवासी हैं। मकान बेचने पर आने वाले ग्राहकों को भड़काने की बात से भी आरोपी नाराज थे, इसके चलते उन्होंने रंजिश पाल ली। हालांकि पीड़ित ने रिपोर्ट में इससे इनकार किया है।