विधानसभा में ईरान और यूएस-इजराइल युद्ध के बाद गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी और कॉमर्शियल सिलेंडरों की राशनिंग के मुद्दे पर शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने हंगामा किया। सरकार के इस मुद्दे पर जवाब नहीं देने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। शून्यकाल में कांग्रेस विधायक अमित चाचाण ने यह मामला उठाते हुए कहा कि सरकार ने संकट के समय गैस की कीमतें बढ़ाकर जनता पर डबल बोझ डाला है। सरकार को सब्सिडी देकर जनता को राहत देनी चाहिए, सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की तरफ से सदन में गैस की कीमतें बढ़ाने से उपजे हालात पर जवाब दिलाने की मांग की। जूली ने कहा कि सरकार को बढ़ी हुई गैस सिलेंडर की कीमतों और कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं देने से उपजे हालात पर सदन में बयान देना चाहिए। सरकार जवाब नहीं दे रही है, इसलिए हम सदन से वॉकआउट कर रहे हैं। प्रश्नकाल में गोदारा-जूली में नोकझोंक इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान बढ़ी हुई गैस कीमतों के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के बीच बहस हो गई। जूली ने पूछा- ​कल ही रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल सिलेंडरों पर अघोषित रोक लगा दी है। क्या सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देकर जनता को राहत देगी? खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने ने कहा- नेता प्रतिपक्ष विद्वान हैं। आपको पता होगा कि गैस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ी हैं। खाद्य मंत्री बोले- गैस की किल्लत नहीं होने देंगे
जूली ने कहा- आप जनता को सब्सिडी देकर राहत देंगे क्या? खाद्य मंत्री ने कहा- हम आमजन को गैस की किल्लत नहीं होने देंगे चाहे कुछ भी करना पड़े।
जूली ने कहा- कीमतें बढ़ गईं, लेकिन सरकार क्या कर रही है? जब हमने 500 में सिलेंडर दिया था, तब 800 रुपए का सिलेंडर था। अब जब 600 रुपए सिलेंडर का रेट है तो आप सस्ता नहीं दे सकते क्या। आमागढ़ किले पर RSS का भगवा ध्वज फहराने के जिक्र पर हंगामा
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंगलवार को जयपुर के पास आमागढ़ किले तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाने से जुड़े सवाल पर जवाब के दौरान जमकर हंगामा हुआ। उपनेता प्रतिपक्ष कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के बीच नोकझोंक हुई। स्पीकर ने इस पर नाराजगी जताई। स्पीकर ने आपत्ति जताई
सदन में नोकझोंक पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कड़ी आपत्ति जताई। देवनानी ने कहा- यह बर्दाश्त नहीं होगा। आप सवाल पूछिए, लेकिन बिना वजह विवाद करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। प्रश्नकाल को प्रश्नकाल ही रहने दीजिए। अध्यक्ष को खड़ा होना पड़ता है। सबको बैठ जाना चाहिए, लेकिन मैं खड़ा हूं और आपस में बोले जा रहे हैं। विधानसभा में बहस की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

You missed