फाजिल्का के बाधा Y प्वाइंट पर एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है, और पीछे वाले ट्रक का चालक ट्रक में ही फंस गया। पुलिस की कार्रवाई: मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के साथ ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है। जानकारी देते हुए ट्रक चालक सुखदेव सिंह ने बताया कि वह ट्रक मोगा से गुजरात लेकर जा रहे थे। जब वे फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर पहुंचे, तो उनकी गाड़ी में पीछे से तेज रफ्तार आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे हादसा हो गया। ट्रक मालिक का आरोप: ट्रक मालिक निरवैर सिंह ने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार आए ट्रक ने उनके ट्रक में टक्कर मारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर सो रहा था और कंडक्टर ट्रक चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हो गया। हालांकि, चालक को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। पुलिस बोली मामले की जांच की जा रही है पुलिस के मुताबिक, बाधा Y प्वाइंट पर हुए सड़क हादसे के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के बीच फंसे चालक को आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
