राजसमंद में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिला। ज्वेलरी व्यापारी पिछले 2 दिन से बकाया चांदी के लेनदेन के मामले में यहां आए हुए थे। उनका शव एक स्थानीय व्यापारी के घर में मिला है। पुलिस ने एक संदिग्ध को डिटेन भी किया है। मामले में राजसमंद की श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस कर रही है। डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया- दिनेश टांक निवासी बिलाड़ा (जोधपुर) का शव मिला है। यह सुसाइड है या हत्या ये शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मालूम चल पाएगा। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। बकाया लेने 2 दिन से राजसमंद में थे जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया – राजसमंद में कुछ ज्वेलर्स पर चांदी बकाया थी। ऐसे में, वे लेनदेन के लिए आए थे। पिछले 2 दिन से वे राजसमंद में ही थे। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया- चांदी के भाव बढ़ने के बाद कुछ व्यापारी उनकी चांदी लौटाने में भी आनाकानी कर रहे थे। स्थानीय ज्वेलर के घर मिली बॉडी जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय ज्वेलर के घर बॉडी मिलने की सूचना पर नाथद्वारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मामले में एक संदिग्ध को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।
