अबोहर में रविवार रात पिकअप गाड़ी और बाइक के बीच हुई टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक मृत घो​षित कर दिया गया। दो की हालत गंभीर बताई गई। मृत युवक गांव रांजावाली निवासी पूर्व सरपंच का बेटा। परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनका कर दिया। इसके बाद शव को बिना पोस्ट​मार्टम के घर ले आए। घायलों में एक को वहीं अस्पताल में भर्ती किया गया गया। इसमें एक को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। दोस्तों के साथ घूमने निकला था बाइक से जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच राजांवाली पवन डेलू के 18 वर्षीय बेटे दिव्यांश कुमार अपने दो दोस्तों दीपक पुत्र ओम प्रकाश और दीपक पुत्र सुधीर के साथ बाइक पर शहर से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे गांव खांटवां के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक की एक पिकअप गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप चालक और एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल 112 और एम्बुलेंस चालकों को सूचना दी। पुलिस टीम ने एम्बुलेंस चालकों और मौके पर मौजूद पिकअप चालक की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। एक युवक फरीद कोट रेफर हादसे में घायल दीपक पुत्र सुधीर की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बहाववाला के प्रभारी दविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों ने किया किसी कार्रवाई से इनकार आज मृतक दिव्यांश के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने और बिना पोस्टमार्टम के शव सौंपने का अनुरोध किया। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम के ही शव उनके सुपुर्द कर दिया।