बाड़मेर में देवर-भाभी ने एक साथ सुसाइड कर लिया। घर से डेढ़ किमी दूर शव पेड़ पर लटका मिला। दोनों ने पेड़ से एक ही फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। सुबह बकरी चराने वालों ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। देवर-भाभी रात को घर से निकले थे। पुलिस को युवक की जेब से एक कागज मिला है जिस पर शायरी लिखी है। मामला बाड़मेर का सुबह 11:30 बजे का रविवार का है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होना सामने आया है। बकरी चराने वालों ने लटके देखे शव पुलिस के अनुसार, इलाके में 20 साल के देवर और 25 साल की भाभी ने सुसाइड किया है। दोनों देर रात को घर से बिना बताए निकल गए थे। इसके बाद घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक रस्सी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। सुबह जब परिजन उठे तो विवाहिता और उसके देवर को ढूंढना शुरू किया। लेकिन दोनों नहीं मिले। करीब 11:30 बजे बकरियां चराने वाले ने दोनों के शवों को पेड़ से लटका देखने पर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। अफेयर की बात सामने आ रही सूचना पर थानाधिकारी समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। परिजनों को मौके पर बुलाया गया। वहीं SFL, फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। परिजनों ने सुसाइड की रिपोर्ट दी। इस पर मर्ग दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होना सामने आया है। परिजनों के अनुसार, देवर खेती का काम करता था। महिला की 5 साल पहले शादी हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं थे। उसका पति भी घर पर ही था।
