खैरथल-तिजारा जिले के शहरी क्षेत्रों में लग रहे शहरी सेवा शिविर के तहत 27 सितंबर को नगर परिषद खैरथल के वार्ड 20, 21, 22, 24 के लिए अंबेडकर भवन कुठली, नगर परिषद तिजारा के वार्ड नंबर 12,13,14,15,16 और लाघावास के लिए कार्यालय नगर परिषद तिजारा में, नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 17,18 के लिए कार्यालय नगर पालिका मुंडावर में, नगर पालिका कोटकासिम के वार्ड 1 से 15 के लिए फॉलो अप शिविर कार्यालय पालिका कोटकासिम एवं नगर पालिका किशनगढ़बास के वार्ड 8,9,10 संत कंवर हरि मंदिर मैन मार्केट किशनगढ़बास में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में यहां लगेंगे शिविर इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में लग रहे ग्रामीण सेवा शिविर के तहत 27 सितंबर को उपखंड किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत मांचा, ओदरा, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत ऊजौली, मकडावा, उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत हुलमाना कलां, जसाई, उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत जोजाका, हमीराका, उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत झिवाणा, चूहडपुर में शिविर लगेंगे।
