लुधियाना में मॉडल टाउन स्थित GNIMT (गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी) के पास आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक नेल स्टूडियो के मालिक ने अपनी ही पूर्व महिला कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। मामला पैसों के लेनदेन और सैलरी के बकाया हिसाब से जुड़ा बताया जा रहा है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार नेशनस नेल स्टूडियो में पहले काम कर चुकी कुछ लड़कियां दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी रुकी हुई तनख्वाह का हिसाब करने पहुंची थीं। बातचीत के दौरान स्टूडियो के मालिक और लड़कियों के बीच बहस बढ़ गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मालिक हाइपर हो गया। खुद को घिरा देख मालिक ने अपने बचाव में अपनी गन निकाल ली और गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस की कार्रवाई और समझौता घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के SHO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने तलब किया और मामले की जांच शुरू की। सैलरी के हिसाब को लेकर विवाद हुआ था। मालिक ने गोली चलाई थी लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर बात की है और समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।