भारतीय रुपये में पिछले कुछ महीनों से डॉलर के मुकाबले गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को भी भारतीय रुपया टाइट रेंज में ट्रेड करता दिखा। गुरुवार सुबह भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.62 पर ट्रेड कर रहा था। इस हफ्ते की शुरुआत में रुपया डॉलर के मुकाबले 88.79 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था। इस तिमाही में रुपये में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। यह अप्रैल-जून 2022 की तिमाही के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। आंकड़े बताते हैं कि साल 2014 से अब तक भारतीय रुपया यूएस डॉलर के मुकाबले करीब 30.6 फीसदी गिर चुका है।