अलवर बहरोड़ रोड पर जिंदोली की घाटी से आगे गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार टैंपो पलट गया। टैंपों में बैठे करीब 8 से 10 लोग दूर जाकर गिरे। सभी को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से दो लोगों को जयपुर रैफर कर दिया गया। दरअसल, टैंपो के सामने से बस निकली थी। टैंपो ड्राइवर ने साइड लेने का प्रयास किया तो तेज रफ्तार में पलट गया। कुछ लोगों को चोटे आई हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को साइड में किया। एक बालक को CPR देकर बचाया गया। उसके बाद एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। ततारपुर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि ततारपुर थाना क्षेत्र के बड़ली गांव से कुछ युवक टैंपों में सवार होकर जा रहे थे। जिनमें से एक-दो शराब के नशे में थे। ड्राइवर पर भी शक है। तेज रफ्तार में पलट गया। घायल बड़ली के रहने वाले हैं। दो को ततारपुर से रैफर किया है। एक्सीडेंट के बाद के PHOTOS..
