बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा जाने की बात सामने आते ही बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहां की राजनीति में हलचल भी बढ़ गई है. रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि भाजपा ने उनकी कोई बहुत कमजोर नस दबा रखी है. वहीं मनोज कुमार झा ने भी नीतीश के हालिया पोस्ट पर सवाल उठाए.