सूरत में राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष एवं कपड़ा उद्योग के जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत (42) का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह देर रात गांव पहुंची। जहां बुधवार 4 मार्च को उनके पैतृक गांव बनगोठड़ी (झुंझुनूं) में उनका अंतमि संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सूरत के गोडादरा क्षेत्र में राजस्थान युवा संघ द्वारा तीन दिवसीय फागोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान उनकी तबीयत लगातार खराब महसूस हो रही थी, लेकिन कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे, इस कारण उन्होंने न तो किसी को इसकी जानकारी दी और न ही कोई इलाज कराया। अचानक बेहोश होकर गिरे तबीयत बिगड़ने के बाद वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिवारजनों ने तुरंत डॉक्टरों की टीम को घर बुलाया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नई सिविल अस्पताल (सूरत) भेजा। बाद में पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव राजस्थान ले जाया गया। घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जानकारी के अनुसार्र विक्रमसिंह राजपालसिंह शेखावत वेसु वीआईपी रोड स्थित पुण्यभूमि सोसायटी में पत्नी और एक पुत्र के साथ रहते थे। उनका खटोदरा क्षेत्र में कपड़े का व्यवसाय था। इसके अलावा वे सोलर और सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। आज वे घर पर ही थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। डॉक्टरों की टीम ने सीपीआर सहित जरूरी उपचार किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उनके निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दिल्ली से गांव देर रात पहुंचा पार्थिव देह FOSTTA (फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन) के चेयरमैन और उनके करीबी साथी कैलाश हाकिम स्वयं उनके पार्थिव देह को हवाई मार्ग से सूरत से दिल्ली लेकर पहुंचे हैं। दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा उनका शव देर रात तक उनके पैतृक गांव बनगोठड़ी (झुंझुनूं) पहुंचा। कैलाश हाकिम ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार (4 मार्च) की सुबह गांव में ही किया जाएगा। फागोत्सव का भव्य आयोजन, हजारों लोग हुए थे शामिल विक्रमसिंह शेखावत ने गोडादरा क्षेत्र के तुलसी पार्टी प्लॉट में राजस्थानी परंपरा के अनुसार तीन दिवसीय फागोत्सव का आयोजन किया था। इसमें हजारों की संख्या में राजस्थानी समाज के लोग शामिल हुए थे। वे हर वर्ष इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते थे। घूमर डांस का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से लेकर बड़े स्तर पर फागोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में उनकी मुख्य भूमिका रहती थी। वे विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष रह चुके थे और कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर सेवा कार्य कर रहे थे। उनके पिता भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं। नेताओं ने पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना विक्रमसिंह के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के कई नेता सिविल अस्पताल पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटील सहित अन्य नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके असामयिक निधन से राजस्थानी समाज सहित व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
