दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के डिडवाना गांव में बुधवार सुबह एक मकान के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में चारपाई पर सो रही महिला रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर लालसोट सीआई पवन कुमार जाट जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने पानी डालकर पाया काबू घटना डिडवाना गांव की आड़ी नली वाली ढाणी में पप्पू लाल सैनी के मकान के ऊपर बने एक कमरे में हुई। परिवार के सदस्यों को आग लगने का पता चलते ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग की लपटों से चारपाई पर सो रही रीना देवी पत्नी प्रकाश सैनी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लालसोट सीआई पवन कुमार जाट ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। महिला के शव को लालसोट जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। एफएसएल टीम ने सैंपल जुटाए घटना स्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और एमओबी (मोबाइल आउटपुट ब्यूरो) की टीमें भी पहुंचीं और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। … यह भी पढ़े जयपुर- हाईटेंशन लाइन से बस में आग, सिलेंडर में ब्लास्ट:2 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे; चश्मदीद बोले- ड्राइवर-कंडक्टर जिम्मेदार जयपुर में मंगलवार को एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 2 लोगों की मौत हो गई, 10 मजदूर झुलस गए। (पढ़ें पूरी खबर)