उदयपुर शहर में होली त्योहार की धूम जारी है। खासकर जगदीश चौक में हर साल की तरह होली का जश्न बड़े ही जोश और उत्साह से सेलिब्रेट किया जा रहा है। पूरा चौक युवाओं से खचाखच भरा है। हिंदी-पंजाबी सॉन्ग्स पर हर कोई मस्ती से झुम रहा है। गुलाल उडाई जा रही है और रंग फेंका जा रहा है। रंगों के इस पर्व पर देश-विदेश से आए टूरिस्ट भी बखूबी रम गए हैं। वे भी होली को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। जगदीश मंदिर की सीढ़ियों से लेकर आसपास होटल्स की छतों, खिड़कियों पर लोग इस जश्न के गवाह बन रहे हैं। भारी भीड़ के कारण जगदीश चौक आने वाले रास्तों पर ट्रेफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मौके पर पुलिस जाब्ता लगाया है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। यहां शहर के अधिकारियों ने भी होली सेलीब्रेट कर रहे है और एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे है।
होली जलाने पहाड़ी पर जुटे 8 हजार से ज्यादा लोग:लक्ष्यराज सिंह ने राजसी अंदाज में किया होलिका दहन, सुख-शांति की कामना की, ढोल की थाप पर झूमे लोग
ये खबर भी पढ़े…
होली जलाने पहाड़ी पर जुटे 8 हजार से ज्यादा लोग:लक्ष्यराज सिंह ने राजसी अंदाज में किया होलिका दहन, सुख-शांति की कामना की, ढोल की थाप पर झूमे लोग उदयपुर में सोमवार शाम 6:30 बजे से रात तक शुभ मुहूर्त में अलग-अलग जगह होलिका दहन किया गया। शहर से लेकर गांव तक होलिका दहन को लेकर खासा उत्साह था। (पूरी खबर पढ़े..)
