ननद-भाभी ने वन-विभाग की नर्सरी में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लोगों ने दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके देखे तो चौंक गए। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारा और मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। रत्नी देवी के विवाह को महज छह महीने हुए थे। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी का रविवार रात 8 बजे का है। सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि पारिवारिक मामले के चलते ही दोनों ने सुसाइड की है। अभी तक एफआईआर नहीं आई है। चार बजे तक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि एफआईआर में क्या कहा गया है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। ननद-भाभी ने किया सुसाइड पुलिस के अनुसार, दोनों की पहचान विवाहिता रत्नी देवी नायक (19) और माया नायक (20) निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ननद-भाभी बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी। सीओ खाजूवाला अमरजीत सिंह चावला का कहना है कि पारिवारिक मामले के चलते दोनों के सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। अब तक परिजनों ने एफआईआर ही नहीं दी है। ऐसे में कुछ भी कहना मुश्किल है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर दोनों ने एक साथ आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? परिजनों से पूछताछ और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आत्महत्या की ये खबर भी पढ़ें… बीकानेर में ननद- भाभी ने एक साथ सुसाइड किया:चुन्नी से फंदा लगाकर पेड़ से लटकी; पुलिस बोली- शुरुआती जांच में घरेलू विवाद वजह बीकानेर के खाजूवाला में शनिवार की शाम ननद- भाभी ने चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने एक ही पेड़ से लटक कर जान दी। (पढ़ें पूरी खबर)
