जालोर में राजस्थान विद्युत लेखाकर्मी संघ की ओर से गुरुवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। डिस्कॉम ऑफिस के सामने कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद एसई को जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेश के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष बोले-नए पदों को स्वीकृत किया जाए जालोर लेखाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार आर्य ने बताया कि उन्होंने लेखाधिकारी की सीधी भर्ती पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर सहायक लेखाधिकारी प्रथम का पद सृजित करने, नवसृजित जिलों में लेखा संवर्ग के नए पदों की तत्काल स्वीकृति जारी करने, 2018 के बाद नवसृजित उप खंड में लेखाकार के पद स्वीकृत करने की मांग की। इसके साथ ही राजस्व नियमावली 2004 के अनुसार उपखण्ड में पूर्व सृजित किये गये कनिष्ठ लेखाकार के पद भरवाए जाए। उन्होंने मंत्रालयिक कर्मचारियों की भी नियुक्ति करने की मांग की। ज्ञापन में 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ध्यान देकर समाधान करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गोपाल लाल, धीरज दवे, सहायक लेखा अधिकारी उत्तम कुमार, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, विजय सैनी, इमरान अली, जितेंद्र कुमार ,महेंद्र बेरवा, नारायण माधव व दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में विद्युत लेखाकर्मी मौजूद रहे।