Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी शुरुआती कारोबार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। बुधवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.32 फीसदी या 373 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर वैश्विक बाजार में भी कॉमेक्स पर सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है।