Home Loan Calculator: बहुत से ग्राहक ऐसे हैं, जिन्हें बैंक से होम लोन नहीं मिल पाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। उनकी जॉब में स्टेबिलिटी का अभाव हो सकता है। उनका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। उनके पास पहले से कई लोन्स हो सकते हैं। हो सकता है उनकी क्रेडिट हिस्ट्री सही नहीं रही हो। ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से बैंक अक्सर ग्राहकों को होम लोन देने से मना कर देते हैं। ये ग्राहक एनबीएफसी यानी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनीज या हाउसिंग फाइनेंस कंपनीज के पास जाकर लोन ले सकते हैं।
