Gold Rate Today: उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली, डॉलर के मजबूत होने और धीमी मांग के चलते सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना बुधवार दोपहर 0.22 फीसदी या 247 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर बुधवार दोपहर चांदी 0.13 फीसदी या 172 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
