8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग, महंगाई भत्ते और दिवाली बोनस की फाइल आगे न बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। त्योहार के सीजन में वे इन तोहफों की उम्मीद बांध कर बैठे थे लेकिन सरकार की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई न होने से विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। कई कर्मचारी संगठन इन डिमांड को लेकर मंत्री-अफसर से तक मिल चुके हैं।
