कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बेंचमार्क इलाके में एसयूवी गाड़ी से खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है। इसमें खुले मैदान में कुछ युवक तेज रफ्तार गाड़ी को घुमाते हुए स्टंट करते नजर आए। इसी दौरान गाड़ी अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में तीन से चार युवक सवार थे, जो किसी तरह बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।