Rajasthan weather update:जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 28 सितम्बर से 3 अक्टूबर के बीच पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।