लुधियाना जिले के जगराओं के अधीन पड़ते थाना सिधवा बेट के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरियाणा के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह घटना 10 फरवरी 2026 की है। उनकी 16 वर्षीय बेटी अपनी मासी के साथ सिधवा बेट के बाजार में खरीदारी करने गई थी। एक कपड़ों की दुकान पर रुकने के दौरान, लड़की ने मोबाइल फोन देखने का बहाना बनाया और अपनी मासी को वहीं रुकने को कहकर दुकान से बाहर चली गई। जब काफी समय तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जांच-पड़ताल के दौरान परिवार को पता चला कि हरियाणा का रहने वाला अमनदीप सिंह उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। हरियाणा के युवक के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह, निवासी बादलगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमनदीप पिछले कुछ समय से सिधवा बेट में अपनी बुआ के घर रह रहा था, जहाँ से उसने नाबालिग के साथ संपर्क बढ़ाया। पीड़ित पिता के बयानों के आधार पर आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

You missed