बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने भारत और बीसीसीआई के साथ संबंध सुधारने की इच्छा जताई है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की गैरमौजूदगी को “जल्द सुलझाने” की बात कही और पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्ते बनाए रखने पर जोर दिया.