सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में उछाल और गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले महीने सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ उछाल देखने को मिला, जिससे निवेशकों को ज़बरदस्त फायदा हुआ। हालांकि इस महीने की शुरुआत से ही सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। महीने की शुरुआत में तो सोना और चांदी की कीमतें काफी गिर गईं, लेकिन अब एक बार फिर सोना और चांदी में उछाल देखने को मिली है।