Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह की शुरुआत दबाव के साथ हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में भी कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में सोना और चांदी दोनों अपने पिछले बंद भाव से नीचे कारोबार करते दिखे, जिससे निवेशकों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
