Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों ही कीमती धातुएं ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रही हैं। सोमवार को सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। आज मंगलवार को भी सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना 0.37 फीसदी या 420 रुपये की बढ़त के साथ 1,12,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। यह सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल है। फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
