जीएसटी 2.0 में टैक्स कम होने के बाद आम परिवारों की जेब पर बड़ा असर दिखने लगा है। इससे रोजमर्रा के सामान से लेकर बीमा पॉलिसियों तक पर टैक्स घटने या खत्म होने से एक औसत भारतीय परिवार सालाना 13200 रुपये या उससे ज्यादा की बचत कर पाएगा। सरकार का दावा है कि रोजमर्रा की 99% चीजें अब 5% या शून्य टैक्स स्लैब में आ गई हैं। ऐसे में महंगाई से जूझ रहे मिडल क्लास परिवारों के बजट को न सिर्फ संतुलित करने में मदद करेगी बल्कि अगर वह इसे समझदारी के साथ इन्वेस्ट करेंगे तो छोटी कार खरीदने भर का फंड जुटा सकते हैं। बता दें कि जीएसटी को 2017 में लागू किया गया था और 8 साल बाद इसमें कटौती की गई है।