त्योहारी सीजन आ चुका है, लेकिन महंगाई भत्ता (Dearness Allowance), प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) और दूसरे भत्ते न मिलने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों में नाराजगी बढ़ रही है। आम तौर पर जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की किस्त की घोषणा सितंबर अंत तक हो जाती है और अक्टूबर के पहले सप्ताह में 3 महीने का एरियर जारी हो जाता था। लेकिन सितंबर महीने का आखिर आ गया और DA/DR की घोषणा नहीं हुई है। इसे लेकर कर्मचारियों में अनिश्चितता का माहौल है।