डीडवाना जिले के लाडनूं उपखंड के निम्बी जोधा सड़क मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। हरियाणा के हिसार से जैसलमेर घूमने जा रहे सैलानियों की कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि कार सवार युवक और दो महिलाओं ने समय रहते कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।
पहले तस्वीरों में समझिये पुरा घटनाक्रम…

​ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा जानकारी के अनुसार, दोपहर तक़रीबर 12:30 बजे कार लाडनूं निम्बी जोधा मार्ग पर पहुंची तो अचानक उसके इंजन से धुआं उठने लगा। ड्राइवर सुभाष ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को तुरंत सड़क किनारे रोका। इससे पहले कि आग पूरी कार को अपनी चपेट में लेती, कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।
​शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण घटना की सूचना मिलते ही लाडनू थानाधिकारी गोपाल और निम्बी जोधा थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। लाडनूं थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल कार सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।