MCX Gold Live: शादियों के सीजन और वेलेंटाइन वीक में कपल्स के लिए जेवरात की खरीदारी करना एक पैशन होता है। ऐसे में सर्राफा बाजार में आज कोहराम मचा हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Silver Rate) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज (Gold Price Today 12 Feb 2026) की गई है। हालत यह है कि कल तक आसमान छू रहा सोना आज धड़ाम से नीचे आ गिरा है। एमसीएक्स पर सोना (24 Carat Gold Rate) करीब ₹1,200 सस्ता होकर ₹1,58,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। ध्यान रहे कि वायदा बाजार (MCX) में सोना-चांदी दोनों टूटे (Gold Price Crash India) हैं, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ है। हालांकि, सर्राफा (Retail) बाजार में चांदी की कीमतों में स्थानीय मांग के कारण थोड़ी मजबूती दिख रही है, लेकिन सोना वहां भी सस्ता हुआ है।
