यूं तो रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अक्सर शानदार वाइल्ड लाइफ के अनुभव मिलते हैं। यहां टाइगर सफारी के दौरान एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक नजर गुरुवार शाम की पारी में देखने को मिला। जब यहां पर दो सांभर डियर जोर आजमाइश करते हुए दिखाई दिए। जिसे देखकर यहां मौजूद पर्यटक गदगद होते उठें। वहीं मौके पर मौजूद वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स ने इस पूरे वाकया को अपने कमरे में कैद कर लिया। गुरुवार शाम की पारी में पर्यटक सफारी पर गए थे। सफारी के दौरान उन्हें दो मेल सांभर डियर आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए। इस दौरान दोनों डियर करीब पांच मिनट तक लंबे सींगों से एक दूसरे हमलावर रहे। इस भिंड़ंत में कभी पहला सांभर दूसरे वाले सांभर पर तो कभी दूसरा वाले सांभर पर भारी पड़ता हुआ नजर आया। यहां दोनों सांभर डियरों के बीच करीब पांच से छह मिनट तक घमासान भिड़ंत हुई। जिसके बाद पहले वाले सांभर की जीत हुई और दूसरा सांभर दुम दबा कर भाग गया। इस दौरान यहां मौजूद पर्यटक खासे रोमांचित नजर आए। इससे रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगरों के बीच तो फाइट देखी गई है, लेकिन सांभर डियरों के बीच ऐसी झड़प कम ही देखने को मिलती है। यूं हुई भिड़ंत…
