डीडवाना के छोटी खाटू में को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए। पहले हादसे में मुंदड़ा निवासी श्यामलाल (38) की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। श्यामलाल को स्थानीय चिकित्सालय से डीडवाना और फिर हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। दूसरे हादसे में ओमसिंह और शिवसिंह की बाइक को एक पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ओमसिंह को 108 एंबुलेंस से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर भाजपा नेता जितेंद्रसिंह जोधा और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओमसिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
