19 घंटे बाद घर के पास तालाब में 5 साल के मासूम का शव मिला तो परिजन रोने लगे। बुजुर्ग बार-बार कपड़ा उठा कर उसके चेहरे को देखते रहे। वह अपने पिता के साथ तालाब किनारे गया था। इसके बाद जब पिता घर लौटे और उसके बारे में पूछा तो वह घर पर नहीं मिला। पिता ने थाने में बच्चे के किडनैप होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। यह भी कहा था कि वह तालाब में भी ढूंढ चुका है लेकिन वहां भी बच्चा नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने पूछताछ की और SDRF को बुलाया। इस दौरान 1 घंटे चले सर्च में बच्चे का शव मिल गया। पानी में रहने के कारण काई में बच्चे का शव फूल कर बाहर आ गया था। मामला भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके का है मंगलवार सुबह 11 बजे का है। पुलिस को आशंका है कि बच्चा खेलते हुए तालाब के किनारे चला गया और डूब गया है। किडनैपिंग की रिपोर्ट दी थी चिकसाना थाने के ASI सुरेंद्र सिंह ने बताया- हथैनी निवासी धर्मवीर के 5 साल के बेटे वीरू की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार को थाने आया था। उसने वीरू के किडनैप की आशंका जताते रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि वीरू कहीं खो गया है। किसी ने उसका किडनैप कर लिया है। वीरू ने बताया था कि ग्रामीणों के साथ मिलकर उसने तालाब में भी तलाश की थी लेकिन, वीरू नहीं मिला। इसके बाद मामला दर्ज करवाया। ऐसे में, पुलिस ने देर रात तक थाना इलाके में सर्च चलाया। आस पास के ग्रामीणों से बात की। पिता के पास था वीरू SHO ने बताया- इसके बाद परिजनों से पूछताछ की तो पता लगा कि वीरू अपने पिता धर्मवीर के साथ घर के पास के तालाब पर गया था। पिता पोखर पास स्थित पेड़ के नीचे ग्रामीणों से बात कर रहा था। पूछताछ में सामने आया कि इसके बाद धर्मवीर सीधा अपने घर आ गया। जब उसने घर आकर वीरू के बारे में पूछा तो, पता लगा की वीरू घर नहीं है। जांच में सामने आया कि प्रथम दृष्टया पिता के पास से खेलते हुए वीरू तालाब में गिर गया होगा। SDRF ने तालाब में से शव निकाला SHO ने बताया- इसके बाद आज पुलिस ने SDRF की टीम बुलाकर पोखर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद वीरू का शव पोखर में मिला। जिसके बाद उसके शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।