श्रीगंगानगर में एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस पेट्रोलिंग वैन को टक्कर मार दी। हादसे में महिला पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई। एक्सीडेंट में एक पुलिसकर्मी सहित 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसा श्रीगंगानगर शहर में पायल थियेटर रोड स्थित चौराहे पर बुधवार सुबह 4 बजे हुआ। टक्कर कारण पलट गई पुलिस वैन जानकारी के अनुसार ज्योति नायक किसान चौक से पेट्रोलिंग करते हुए रमेश चौक के पॉइंट की ओर जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन पलट गई। ड्राइवर के साइड वाली सीट पर बैठी एसएचओ ज्योति का सिर बुरी तरह से दब गया। इसी कारण उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, टक्कर मारने वाली कार कुछ मीटर आगे टकराकर रुक गई। हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित दो घायल शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया हादसे में हरियाणा नंबर की कार के चालक को भी चोटें आई हैं। ड्राइवर बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक्सीडेंट में एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक भी गंभीर घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहन सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। …. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान-शादी से लौट रही कार ट्रेलर में घुसी, 6 मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार किया, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट दौसा में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार शादी-समारोह से घर लौट रहे थे। कार स्पीड में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। पूरी खबर पढ़िए…