राज्य सरकार ने RPS से IPS बने पांच पुलिस अफसरों को नई पोस्टिंग दे दी है। इन 5 अफसरों में से एक पति-पत्नी भी हैं, जिन्हें प्रमोट किया गया था। अब कार्मिक विभाग की ओर से जारी पोस्टिंग के आदेश में महिला IPS के नाम से पहले ‘श्रीमती’ की जगह ‘श्री’ लिख दिया है। टाइपिंग एरर की इस गलती की अब हर जगह चर्चा हो रही है। महिला IPS के नाम के आगे श्री
दरअसल, 2 सितंबर को 5 RPS अफसर IPS में प्रमोट हुए थे। अब तक ये अफसर मौजूदा पदों पर ही काम कर रहे थे। अब कार्मिक विभाग ने नए पदों पर पोस्टिंग देने का आदेश जारी किया है, जिसमें प्रमोटी आईपीएस पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और कमल शेखावत भी हैं, जो पति-पत्नी हैं। कार्मिक विभाग के आदेश में महिला IPS कमल शेखावत के नाम के आगे श्रीमती की जगह श्री लिखा है। आईपीएस कमल शेखावत के नाम से पहले कार्मिक विभाग की वेबसाइट पर मौजूद सिविल लिस्ट के रिकॉर्ड में भी श्रीमती की जगह श्री लिखा हुआ है। ऐसी चूक, पहले भी आ चुकी सामने
यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह की चूक हुई है। कार्मिक विभाग जब ट्रांसफर या पोस्टिंग आदेश निकालता है तो उसकी एक-एक कॉपी राज्यपाल, मुख्यमंत्री,डीजीपी, मुख्य सचिव, भारत सरकार सहित कई जगह भेजी जाती है। आदेशों में इस तरह की गलतियों पर पहले भी संशोधित आदेश जारी होते रहे हैं। इन 5 प्रमोटी IPS को मिली पोस्टिंग ये खबर भी पढ़ें- पांच RPS अधिकारियों का प्रमोशन:पति-पत्नी एक साथ बने IPS, 2024 के खाली पदों पर पदोन्नति की गृहमंत्रालय ने अधिसूचना जारी की राजस्थान के पांच आरपीएस अधिकारी IPS पद पर प्रमोट हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रमोट होने वाले आरपीएस अधिकारियों में पीयूष दीक्षित, विश्नाराम, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, कमल शेखावत और अवनीश कुमार शर्मा शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)