वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने एक फरवरी, 2026 को जो घोषित बजट किया, उसके एक प्रावधान पर अभी तक बहस चल रही है। यह ऐलान है सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond या SGB) से कमाई पर कैपिटल गेन टैक्स वसूलने का। सोशल मीडिया पर जहां सीए, निवेशक आदि इसे सरकार की बेशर्मी और फरेब बताते हुए ईपीएफ जैसे निवेश पर भी टैक्स लगाने का डर जता रहे हैं, वहीं अर्थशास्त्री भी इस निवेशकों से धोखा करार दे रहे हैं। उनकी राय में सरकार के इस कदम से जितना उसे टैक्स नहीं मिलेगा, उससे कहीं ज्यादा नुकसान होगा।
