Silver Price Crash: लगातार ऊंचाई पर बनी रहने के बाद चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू बाजार के दबाव ने चांदी को कमजोर किया है। बीते दो कारोबारी सत्रों में चांदी करीब 45000 रुपये तक टूट चुकी है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। वहीं, खरीदारों के लिए यह राहत का समय है।
