Gold Silver Rates: शादियों के सीजन में जेवरात खरीदने वालों के लिए यह दिन अहम रहा। कमोडिटी बाजार के इतिहास में गुरुवार का कारोबारी सत्र (Trading Session) भारी उथल-पुथल वाले दिनों में गिना जाएगा। आज MCX पर सोने और चांदी की चाल (MCX Silver Price )ने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दीं। जहां चांदी (Silver) एक समय भारी गिरावट के साथ औंधे मुंह गिर गई (Silver Price Plummet), वहीं सोने (Gold) ने निचले स्तरों से शानदार ‘कमबैक’ करते हुए (Gold Rate Drop) निवेशकों को चौंका दिया। आज का बाजार ‘ट्रेडर्स’ के लिए किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा।