US-China Tensions Over TikTok: अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच, अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल चीन की यात्रा पर गया है। यह एक दुर्लभ और खास कूटनीतिक प्रयास माना जा रहा है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई तल्खी कम करना है। अमेरिकी सांसदों ने बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में चीन के प्रधानमंत्री ली क़ियांग से मुलाकात की और साफ तौर पर कहा कि वे “बर्फ पिघलाने” की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं। अल जज़ीरा के अनुसार चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाला ऐप टिकटॉक अमेरिका में (TikTok US Ban) बहुत लोकप्रिय है। इसके यूएस में 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स (US-China Tensions Over TikTok)हैं। लेकिन अमेरिकी प्रशासन को आशंका है कि इस ऐप के जरिये यूजर्स का डेटा चीन (US China Relations 2025) तक पहुंच सकता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।