Adani Power Stock Split: अडानी पावर के बहुत सारे निवेशक उस समय चौंक गए, जब उन्होंने देखा कि शेयर की कीमत करीब 80 फीसदी कम हो गई है। असल में यह कोई गिरावट नहीं थी, बल्कि स्टॉक स्प्लिट के कारण शेयर की कीमत में आया बदलाव है। अडानी पावर का शेयर 1:5 के अनुपात में स्प्लिट हुआ है। एक्स बोनस ट्रेड करने के बाद इस शेयर में भारी तेजी भी आई है।