1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों की दिल की धड़कनें अचानक तेज हो गई हैं, क्योंकि इससे पहले आए 7 Pay Commission के शुरू होने से लागू होने तक की समयसीमा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जानकारों के मुताबिक आजादी के बाद अब तक 7 बार वेतन आयोग गठित किए जा चुके हैं। इन आयोगों ने न सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन और भत्ते तय किए, बल्कि राज्यों और सार्वजनिक उपक्रमों के लिए भी मानक तैयार किए।
