Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने में भारी इजाफा देखा जा रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। सोमवार दोपहर सोना 1.30 फीसदी या 1433 रुपये की बढ़त के साथ 1,11,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है।