जीएसटी 2.0 आज सोमवार, 22 सितंबर से लागू हो गया है। आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि जीएसटी घटने से कौन-कौन से प्रोडक्ट सस्ते हो गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आज से कई सामानों के दाम बढ़ भी गए हैं। कई ऐसे उत्पाद हैं, जिन पर आज से सरकार ने जीएसटी बढ़ा दिया है। सुपर लग्जरी और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे हैं, जिन पर आज से जीएसटी बढ़ गया है। इन पर 40 फीसदी का उच्च जीएसटी लागू हो गया है। आइए जानते हैं कि कौन से प्रोडक्ट्स आज से महंगे हो गए हैं।